14K followers • History
Feb 8, 2026 • 1h • 202 views
आज की क्लास में हम वृहत्तर भारत (Greater India) की अवधारणा को सरल तरीके से समझेंगे। सबसे पहले यह स्पष्ट कर लें कि वृहत्तर भारत का अर्थ किसी राजनीतिक साम्राज्य या भारत द्वारा दूसरे देशों पर शासन से नहीं है। इसका संबंध सांस्कृतिक, धार्मिक और बौद्धिक प्रभाव से है।वृहत्तर भारत की अवधारणा यह दिखाती है कि प्राचीन भारत ज्ञान, धर्म और संस्कृति के क्षेत्र में एक प्रभावशाली केंद्र था और उसकी सांस्कृतिक शक्ति ने एशिया के बड़े हिस्से को प्रभावित किया।