14K followers • History
Feb 6, 2026 • 53m • 244 views
आज की क्लास में हम प्राचीन भारत की एक महत्वपूर्ण राजनीतिक परंपरा गणराज्य व्यवस्था को समझेंगे। सामान्यतः प्राचीन भारत को राजतंत्रों से जोड़ा जाता है, लेकिन वैदिक उत्तरकाल और महाजनपद काल में कई ऐसे राज्य थे जहाँ शासन किसी एक राजा के हाथ में न होकर एक सामूहिक संस्था द्वारा चलाया जाता था। इन्हें गण, संघ या गणराज्य कहा जाता है। गणराज्य में सत्ता का केंद्र एक व्यक्ति नहीं, बल्कि सभा और परिषद होती थी।